Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • वनराजी महिलाओं को कृषि टूल किट, मजदूरों को मिला कंबल-छाता
  • पिथौरागढ़

वनराजी महिलाओं को कृषि टूल किट, मजदूरों को मिला कंबल-छाता

RNS INDIA NEWS 01/05/2026
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यू बियरशिवा पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसे शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी एवं दूरगामी परिणाम देने वाले होते हैं। इनके माध्यम से विधिक सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित होता है और समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय तक समान पहुंच प्रदान की जा सकती है। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने शिविरों में प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।सचिव मंजू देवी ने बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक अधिकार योजना-2024 सहित विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इस दौरान 50 वनराजी महिलाओं को कृषि विभाग ने टूल किट बांटे। जरूरतमंदों को बैसाखी, व्हीलचेयर देने के साथ ही कंबल, छाते, महालक्ष्मी किट, लैपटॉप और स्कूल बैग वितरित किए गए। शिविर में 16 मुकदमेबाजी मुक्त ग्रामों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला जज धनंजय चतुर्वेदी, डीएम आशीष कुमार भटगांई, एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन, सीडीओ दीपक सैनी, डीएफओ आशुतोष सिंह, एडीएम योगेन्द्र सिंह, न्यू बियरशिवा स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट भुवन भाकुनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक के टूल बॉक्स में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, एक गिरफ्तार
Next: पंचायतों को मजबूत कर अंतिम व्यक्ति के जीवन में लाएं बदलावः बिरला

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.