Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • वनदेवी जन जागरूकता यात्रा का सिमली और चमोला में स्वागत
  • चमोली

वनदेवी जन जागरूकता यात्रा का सिमली और चमोला में स्वागत

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।    वनों में आग को रोकने और पर्यावरण संवर्द्धन को लेकर वन विभाग की ओर से आयोजित वनदेवी जनजागरण यात्रा का सोमवार को सिमली और चमोला गांव में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों से वनों की सुरक्षा करने की अपील की गई। अलकनंदा वन प्रभाग की डीएफओ प्रियंका ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। अधिकांश देवी-देवताओं का वास गांवों के आसपास के जंगलों में रहता है। वनों में आग लगने से पशु-पक्षी और मंदिरों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने समस्त जनता को वनों की सुरक्षा और पर्यावरण संवर्द्धन की शपथ दिलाई। वन सरपंच एसोसिएशन चमोली के जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने वनों की सुरक्षा को आस्था से जोड़ते हुए वन विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा की। वन क्षेत्राधिकारी आरके निराला ने कहा कि अब तक वन देवी डोली पांच दिनों में जनपद के लगभग 30 गांवों का भ्रमण कर चुकी है। गढ़कला प्रयास संगम पौड़ी के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक नया सवेरा और लोकगीत तथा सामूहिक गीतों से अपना आंख्यूं तैं ना झुकाया, मनखी तैं बतावा, वनों तैं बढ़ावा…, से लोगों को जागरूक किया। मौके पर लखपत सगोई, कल्पना नेगी, माहेश्वरी देवी, उर्मिला देवी, अंजू लडोला, अंजू नेगी, दयाल सिंह, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, गोपाल पुंडीर, प्रमोद कुमार, अरमान कोहली, दिनेश रोधियाल, मोहन बिष्ट आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12 लाख के अवैध गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
Next: घर से लाखों के जेवर चोरी, बेटे के दोस्त पर शक

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.