Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर से हुआ पथराव
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर से हुआ पथराव

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
2728210120230714176

नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर एक बार पथराव की घटना सामने आई है। यह पथराव बिहार के कटिहार में बलरामपुर के पास किया गया। पथराव के कारण ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया। देश में विख्यात वंदे भारत ट्रेन पर लगातार पथराव के मामले सामने आ रहे हैं। रेलवे मामले की जांच में जुटा है। ताजा मामला 20 जनवरी यानी शुक्रवार का है।

22302 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस की एस्कॉर्ट टीम ने बताया कि कोच-सी 6 में बर्थ नंबर 70 पर यात्रियों ने डालखोला-तेलता रेलवे स्टेशन को पार करते समय पथराव की सूचना दी है। डालखोला-तेलता रेलवे स्टेशन बिहार के कटिहार में बलरामपुर के अंतर्गत आता है। पथराव के कारण कोच सी-6 के दाहिनी ओर की एक खिड़की का शीशा टूट गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के वरीय सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दालकोला आरपीएफ पोस्ट के तहत 20 जनवरी (शुक्रवार) को तेलता रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन संख्या 22302 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ।

इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संबंधित घटनास्थल का जायजा लिया और कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार से बातचीत की। पथराव की यह घटना पश्चिम बंगाल की सीमा के पास बिहार के कटिहार जिले में हुई है।

इससे पहले जनवरी के पहले सप्ताह में पश्चिम बंगाल में भी इस तरह के मामले सामने आए थे। वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी की तरफ जा रही थी तो दार्जीलिंग जिले में पथराव किया गया था। दार्जीलिंग जिले में फांसीदेवा के पास ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे। और एक अन्य पथराव उसी रूट पर किया गया था।

एक अन्य घटना में जब ट्रेन को 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले थे उससे ठीक पहले विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। रेलवे ने जानकारी दी कि हादसा मेंटेनेंस के दौरान हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पशुचिकित्सा शिविर से दर्जनों लोग हुए लाभान्वित
Next: त्रिवेणी घाट पर सीवर ओवरफ्लो, श्रद्धालुओं का चढ़ा पारा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.