Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • वनाग्नि सुरक्षा के लिए 12 करोड़ की कार्ययोजना का अनुमोदन
  • टिहरी

वनाग्नि सुरक्षा के लिए 12 करोड़ की कार्ययोजना का अनुमोदन

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा समित की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वनाग्नि रोकने के लिए जिला स्तर पर जिला फायर प्लान में 12.04 करोड़ रुपये की कार्यायोजना का अनुमोदन डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने किया। वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तावित कुल व्यय धनराशि 695.20 लाख का अनुमोदन भी किया गया।
डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वनाग्नि सुरक्षा के लिए उपकरण एवं वाहन की मांग का विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि समय से टेंडर प्रक्रिया शुरू करें। वनाग्नि रोकथाम को बेहतर काम करने वाले जनप्रतिनिधियों, प्रधान, वन पंचायत एवं वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों को आगामी 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर एफएसआई फायर अलर्ट में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिये। साथ ही सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से ग्राम स्तर पर भी जन जागरूकता कार्यशाला आयोजित कर एफएसआई फायर अलर्ट में लोगों को जोड़ना सुनिश्चित करें। प्रभागीय वनाधिकारी वीके सिंह ने पीपीटी के माध्यम से प्रभागवार वन क्षेत्र, रेंजवार वन क्षेत्र, वनाग्नि दुर्घटनाओं के कारण, विगत वर्षों की अग्नि दुर्घटनाएं, वनाग्नि प्रबन्धन, नियमति एवं नियंत्रित दहन कार्य आदि की जानकारी दी। बताया कि ग्राम, वन पंचायत तथा विद्यालय स्तर पर गोष्ठी, रैली तथा नुक्कड़ नाटक आदि से रोकथाम को प्रचार-प्रसार किया जायेगा। वन एवं अग्नि सुरक्षा के महत्व से संबंधित पोस्टर स्लोगन तथा अखबारों में वनाग्नि अपील के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा। बताया कि इसके आलाव रेंजों में वनाग्नि से पूर्व तथा मध्य एक निश्चित अवधि के अन्तराल में क्रु स्टेशनवार अधिक से अधिक मॉक ड्रिल भी किया जाएगा। जनपद के अन्तर्गत एक मास्टर कन्ट्रोल रूम टिहरी वन प्रभाग नई टिहरी में स्थापित किया जायेगा। जिसका सम्पर्क नम्बर 7078209400 एवं 01376232077 होगा। इस प्रकार प्रत्येक वन प्रभाग के प्रत्येक रेंज में रेंज कन्ट्रोल रूम होगा, जिसमें सूचना तंत्र सक्रिया रहेगा। जनपद में 176 क्रू स्टेशन स्थापित किये गये हैं, जिसमें टिहरी वन प्रभाग में 48, नरेन्द्रनगर वन प्रभाग में 69, मसूरी वन प्रभाग में 22, टिहरी डैम वन प्रभाग प्रथम नई टिहरी 23, टिहरी डैम वन प्रभाग द्वितीय 8 तथा भूमि संरक्षण वन प्रभाग में 6 क्रु स्टेशन है। इन क्रु स्टेशनों में वनाग्निकाल में कर्मचारी व फायर वॉचर नियमित फायर ड्रिल करेंगे तथा वनाग्नि दुर्घटना होने पर सक्रियता से नियंत्रण कार्य करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन पट्टाधारक पर करीब नौ लाख का अर्थदंड
Next: राइंका घुमेटीधार में शिक्षक न होने से पढ़ाई चौपट

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.