Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वन विभाग के कर्मी सीख रहे बंदूक चलाना
  • पौड़ी

वन विभाग के कर्मी सीख रहे बंदूक चलाना

RNS INDIA NEWS 31/08/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  वन महकमे के कार्मिकों को इन दिनों एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में बंदूक चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग में विभाग के 25 कार्मिक हैं जिसमें वन दारोगा और वन आरक्षी शामिल हैं। वन कर्मियों का यह प्रशिक्षण 5 दिन तक चलेगा। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वपनिल अनिरुद्ध ने बताया है कि विभाग के 5 वन दारोगा और 20 वन आरक्षी एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग के लिए भेजे गए हैं। डीएफओ के मुताबिक गुलदार के सक्रिय होने के बाद ऐसे क्षेत्रों में शिकारियों को तैनात करना पड़ता है। लेकिन विभाग के सामने कई बार दिक्क्त यह होती है कि उसके कार्मिक बंदूक चलाने में पूरी तरह से निपुण नहीं होते, ऐसे में बाहर से शिकारी को बुलाकर ऐसे इलाकों में तैनात करना पड़ता है। जिसमें समय कई बार अधिक लग जाता है। एसएसबी प्रशिक्षण सेंटर श्रीनगर में विभागीय कर्मियों को 315 बोर से लेकर 12 बोर डबल बैरल की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी महीने इन कार्मिकों की ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। ऐसे में विभाग को कम से कम 25 प्रशिक्षित कार्मिक मिल जाएंगे। जरूरत पड़ी तो इस अन्य कार्मिकों को भी आने वाले समय में यह प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर गाली-गलौज, बेटे पर शादी का दबाव का आरोप
Next: देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बने हैं, हमें इसे और सक्रिय करने की जरूरत है-पीएम मोदी

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.