Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन श्रमिक संघ की बैठक आयोजित, मांगा सातवां वेतनमान और महंगाई भत्ता
  • अल्मोड़ा

वन श्रमिक संघ की बैठक आयोजित, मांगा सातवां वेतनमान और महंगाई भत्ता

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। कुमाऊं वन श्रमिक संघ कर्मचारियों ने यहां चिंतन सभागार में रविवार को बैठक आयोजित की। जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जल्द समस्याओ के निराकरण की मांग की गई। मांग पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में कुमाऊं भर से पहुंचे वन श्रमिकों ने कहा कि कोरोना काल में भी कार्मिकों को सातवा वेतन मान और महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण कार्मिक बहुत कम वेतन में कार्य करने को मजबूर हैं। कहा कि श्रमिक 2016 से सातवा वेतन और 2003 से महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से विनीयमितीकरण नियमावली 2020 के तहत प्रथम रिट के श्रमिकों को विनीयमितीकरण किया जा रहा है। जबकि कार्मिकों ने श्रमिकों को वरिष्ठता पर विनियमितीकरण करने की मांग की। कार्मिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द उनकी मांगों का समाधान नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्मिकों ने वन प्रभाग अल्मोड़ा प्रभागीय कार्यालय के चिंतन सभागार को वन श्रमिकों के लिए नहीं खोले जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि यह वन श्रमिकों के साथ अन्याय है। अध्यक्षता कुमाऊं वन श्रमिक प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष बसंत बल्लभ की। यहां उपाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, महामंत्री तिलोचंद भट्ट, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र तिवारी, संगठन मंत्री अंबादत्त वैला, प्रचारमंत्री महेश तिवारी, संरक्षक श्याम कुमार, माधवानंद जोशी, जोगा सिंह, सुरेश राम, बीर सिंह, कृपाल सिंह, गंगा सिंह, मोहन सिंह, दर्शन सिंह, ललित सिंह बिष्ट, उत्तम सिंह, कुंदन लाल, पूरन लाल, अंबादत्त समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आत्मनिर्भर भारत के लिए प्राकृतिक एवं स्थानीय संसाधनों में तकनीकी का उपयोग जरूरी: प्रो. मिश्रा
Next: नैकोना गांव जल्द सडक़ सुविधा से जुड़ेगा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.