Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन पंचायत संगठन की बैठक में नियमावली में किए गए संशोधनों पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

वन पंचायत संगठन की बैठक में नियमावली में किए गए संशोधनों पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 13/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। बसोली में संपन्न वन पंचायत संगठन ताकुला की बैठक में वन पंचायत नियमावली में 2024 में किये गए संशोधनों पर चर्चा की गयी तथा वनाग्नि के कारण एवं नियंत्रण के उपायों पर विमर्श किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज वन पंचायतें तमाम समस्याओं से जूझ रही हैं, उनके लिए बजट की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले दशकों में कृषि व पशुपालन में आई गिरावट के कारण जंगलों में ग्रामीणों की निर्भरता काफी कम हुई है, इस कारण जंगल से घास, चारा पत्ती, लकड़ी इत्यादि लाने पर होने वाली वन पंचायत की आय भी लगभग समाप्त हो चुकी है। ऐसे में वित्तीय संसाधनों के अभाव में पंचायती वनों के प्रबंधन में दिक्कत आ रही है। दूसरी तरफ जंगलों से घास का उठान न होने से वनाग्नि की घटनाएं बढ़ रही हैं। बैठक में सरपंचों द्वारा इस बात पर गहरी नाराजगी जताई गई कि वन पंचायत नियमावली के अनुसार वार्षिक कार्य योजना की वित्तीय स्वीकृति रेंज स्तर पर दी जानी चाहिए, लेकिन इसके लिए उन्हें प्रभागीय वन अधिकारी से अनुमति लेनी पड़ रही है साथ ही वित्तीय स्वीकृति के दौरान माइक्रो प्लान में दी गई कई महत्वपूर्ण कार्यों को छोड़ दिया जा रहा है। वक्ताओं द्वारा जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने तथा बंदरों को पकड़ने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई। बैठक को वन क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा मोहन राम, वन दरोगा मोहन सिंह बिष्ट, लोक प्रबंध विकास संस्था के ईश्वर ज़ोशी, वन पंचायत संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह पिलख्वाल, सचिव पूरन सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गा लोहनी, कोषाध्यक्ष बहादुर मेहता, संरक्षक प्रताप सिंह नेगी, सरपंच देवेंद्र सिह आदि ने संबोधित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 जनवरी
Next: पौड़ी हादसे के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.