Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन मंत्री सुबोध उनियाल को दिया मसूरी की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन
  • देहरादून

वन मंत्री सुबोध उनियाल को दिया मसूरी की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
rns featured image new

देहरादून। भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश के वन मंत्री एंव जिला प्रभारी सुबोध उनियाल को ज्ञापन देकर भिलाडू स्टेडियम का निर्माण शुरू करवाने, सीमांकन किए गये प्राइवेट स्टेटों की सूची का प्रकाशन करने, मसूरी से देहरादून से बडियारगढ, मसूरी से बडियार गढ व घनसाली, बस सेवा शुरू करने, मसूरी में तहसील बनाने व यूपीएसएमडीसी में पर्यटन विभाग की भूमि पर रोजगार परक उद्योग लगाने की मांग की है। भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा एवं पालिका सभासद अरविंद सेमवाल ने मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल की ओर से मसूरी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मसूरी के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के कबीना मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि मसूरी के भिलाडू में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है जिसमें वन विभाग से अनापत्ति अभी तक नहीं मिल पायी है। शीध्र ही वन विभाग से अनापत्ति लेकर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाय। ज्ञापन में कहा गया कि कि देहरादून से बडियार गढ तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा चलती थी जो वर्तमान में बंद हो गयी है उसे पुनः संचालित किया जाय व मसूरी से बडियार गढ़ व घनसाली के लिए बस सेवा शुरू की जाए।
मांग उठाई गई कि मसूरी में प्राइवेट की जिन 77 स्टेटों का सीमांकन हो चुका है उनकी सूची प्रकाशित की जाय ताकि संपत्ति स्वामियों को राहत मिल सके। वहीं मांग की गई कि मसूरी में तहसील खोली जाय। मसूरी पर्यटन नगरी है लेकिन आज तक यहाँ  पर तहसील नहीं खोली गई जिस कारण यहां के निवासियों को राजस्व विभाग के कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता है। वहीं मांग की गई कि हाथी पांव स्थित यूपीएसएमडीसी की भूमि जिसे पर्यटन विभाग ने लिया है वह वर्षों से खाली पड़ी है उस पर रोजगार परक उद्योग या संस्थान खोला जाए, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके। ज्ञापन पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वह शीघ्र मसूरी में एक बैठक रखेंगे व यहां की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व दिवस पर रन फॉर यूनिटी, रन अगेंस्ट ड्रग्स प्रतियोगिता का किया आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.