Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • वन मंत्री राकेश पठानिया ने किया कांग्रेस पर पलटवार, घूमने नहीं काम से गए हैं मुख्यमंत्री
  • हिमाचल प्रदेश

वन मंत्री राकेश पठानिया ने किया कांग्रेस पर पलटवार, घूमने नहीं काम से गए हैं मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/12/2021
rns featured image new
धर्मशाला(तपोवन)। शीतकालीन सत्र में विपक्ष के आरोपों पर वन मंत्री राकेश पठानिया ने पलटवार किया है।  राकेश पठानिया ने कहा के कांग्रेसी लगातार झूठ बोल रही है। अपनी ही सरकार में उत्पन्न विसंगतियों को लेकर अब भाजपा सरकार में शोर मचा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने नियम 67 का मजाक बनाकर रख दिया है।
 नियम 67 बेहद जरूरी परिस्थितियों में चर्चा के लिए इस्तेमाल किया जाता है जबकि कांग्रेस आए दिन नियम 67 के तहत प्रस्ताव दे रही है और फिर विधानसभा स्पीकर की रूलिंग से पहले विपक्ष वॉक आउट कर जाता है, जोकि इनकी गंभीरता दर्शाता है।
 पठानिया ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में लगातार बड़ी-बड़ी बातें व घोषणाएं कर रही है।
 लेकिन जिन राज्यों में सरकार में होने के बावजूद ना तो ओपीएस दिया गया है ना आउटसोर्स  को लेकर कोई कदम उठाया गया है। यह सारी बातें विपक्ष जनता को गुमराह करने के लिए कर रहा है। राकेश पठानिया ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस एक सम्मान पूर्वक विपक्ष की भूमिका में भी नहीं है।
 वहीं मुख्यमंत्री के सदन में ना आने को लेकर कांग्रेस के हंगामे को उन्होंने गलत ठहराया व कहा कि मुख्यमंत्री कहीं घूमने नहीं गए हैं, वे  काम से गए हैं। मुख्यमंत्री चीफ मिनिस्टर्स काउंसिल की बैठक में भाग लेने गए हैं। विपक्ष के इस तरह बिना बात के शोर मचाने से जाहिर है कि सत्ता को लेकर उनमें कितनी बौखलाहट है। आज कांग्रेस ओपीएस, आउटसोर्स, करुणामूलक पुलिस आरक्षियों के वेतन विसंगति को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही है जबकि ये सारी विसंगतियां कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उत्पन्न हुई है। भाजपा सरकार ने कमेटियों का गठन कर लिया है। भाजपा सरकार गंभीरता पूर्वक कार्य कर रही है और जल्द ही समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोन पर बात कर रहे युवक से मोबाइल झपटकर बाइक सवार फरार
Next: युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने तथा जबरन शादी करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.