Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन कर्मियों के समर्थन में यूकेडी ने किया धरना प्रदर्शन
  • देहरादून

वन कर्मियों के समर्थन में यूकेडी ने किया धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/10/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने राजाजी राष्ट्रीय पार्क के आउटसोर्स वन कर्मियों के समर्थन में मोहंड के चीला रेंज फॉरेस्ट चौकी में जाकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को अपना समर्थन पत्र भी सौंपा। गौरतलब है कि पिछले 8 माह से वेतन न मिलने और तथा ईएसआई का पैसा जमा ना होने को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी आंदोलनरत हैं। डाट काली मंदिर से कुछ दूर चल रहे इस प्रदर्शन में दल के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि इन कर्मचारियों को पिछले 8 माह से वेतन नहीं मिला है। इसके साथ ही पहले की दो आउटसोर्स एजेंसियों ने इनके खाते से पीएफ तथा ईएसआई के मद में कटौती तो की लेकिन पीएफ में जमा नहीं किया और काम छोड़ कर चली गई, इससे इन कर्मचारियों में आक्रोश है।  केंद्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि इन कर्मचारियों को आउटसोर्स के बजाय उपनल से समायोजित करने के लिए यूकेडी अपने स्तर से पैरवी करेगा।  यूकेडी जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने सरकार से मांग की कि पीएफ के मद में कर्मचारियों से काटी गई धनराशि का गबन किए जाने पर आउटसोर्स एजेंसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिए। आंदोलनरत आउटसोर्स वन कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री, उपाध्यक्ष उत्तरा बहुगुणा, जिला अध्यक्ष संजय डोभाल, संजीव भट्ट, मीना थपलियाल, प्रमोद डोभाल, राजेंद्र गुसांई, राजेश्वरी रावत, पंकज पोखरियाल, मंजू रावत, रचना थपलियाल, अनदीप नेगी आदि यूकेडी कार्यकर्ता शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने किया नकरौंदा में पीएम फसल बीमा योजना अंतर्गत धान की फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण
Next: प्रोत्साहन राशि जारी नहीं होने पर रोष

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.