Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वन दरोगा और वन आरक्षी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

वन दरोगा और वन आरक्षी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/12/2022
default featured image

हरिद्वार। 2009 में हुई मुठभेड़ के बाद सिडकुल पुलिस ने राजाजी राष्ट्रीय पार्क की धोलखंड पूर्वी रेंज चौकी के सेंधल के तत्कालीन वन दरोगा और वन आरक्षी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगा है कि घर से बुलाकर वनकर्मी सुलेमान को ले गए और फर्जी मुठभेड़ दिखाकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला वर्ष 2009 के मई माह का है। शिकायतकर्ता साकिब पुत्र सुलेमान निवासी हजारा ग्रंट का कहना है कि वर्ष 2009 में वन दरोगा लिखपत सिंह और वन आरक्षी द्वारका प्रसाद उसके पिता को घर से किसी मामले में पूछताछ के बहाने लेकर गए थे। आरोप है कि कुछ घंटों बाद ही उसके पिता को वन विभाग द्वारा मुठभेड़ दिखाकर गोली मारकर हत्या कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके पिता की हत्या को मुठभेड़ दिखाने की गरज से फर्जी मुठभेड़ को सही साबित करने के उद्देश्य से रानीपुर कोतवाली में मुख्य रूप से झूठे तत्वों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप है कि कोर्ट में पुलिस की ओर से लगाई गई फाइनल रिपोर्ट में दोनों कर्मचारियों ने खुद फर्जी तरीके से गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। इस मामले को लेकर सिडकुल पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अब कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि राजाजी राष्ट्रीय पार्क की घोलखंड पूर्वी रेंल चौकी सैंघल में वन दरोगा रहे लिखपत सिंह और वन आरक्षी द्वारिका प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: बैंक में हुई चोरी के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार कर दिया धरना

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.