Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं पीएम मोदी
  • राष्ट्रीय

वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं पीएम मोदी

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
modi-6

नई दिल्ली (आरएनएस)। अमेरिका की डाटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने दुनियाभर के नेताओं की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग को लेकर एक सर्वे किया व इन नेताओं की लोकप्रियता का पता लगाया। इस सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले निकले क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जो कुप्रबंधन हुआ, उसके बावजूद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भी दुनिया में सबसे अधिक स्वीकार्य नेता हैं। उनकी लोकप्रियता आज भी सबसे ज्यादा है।
मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अब भी अन्य वैश्विक नेताओं की तुलना में आगे चल रहे हैं। उनकी ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 66 प्रतिशत है। वह कोरोना महामारी के दौर में भी ब्रिटेन, रूस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के नेताओं से बेहतर पोजिशन पर बने हुए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट ने जो सर्वे किया है उसके अनुसार कोरोना महामारी की दूसरी लहर में प्रधानमंत्री मोदी की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद भी वह दुनियाभर के अन्य नेताओं की तुलना में शीर्ष पर चल रहे हैं। उनका प्रदर्शन अन्य वैश्विक नेताओं की तुलना में बेहतर रहा। इस अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 65 प्रतिशत है। वहीं, तीसरे स्थान पर मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर काबिज हैं, जिनकी रेटिंग 63 फीसदी है।

वैश्विक नेताओं की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग
मॉर्निंग कंसल्ट ने हमेशा की तरह एक बार फिर से दुनियाभर के नेताओं की अप्रूवल रेटिंग को लेकर सर्वे किया। इस सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरा स्थान इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी (65%) ने हासिल किया। इसके बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (63%), ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (54%), जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (53%), अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (53%), कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (48%), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (44%), दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन (37%), स्पेनिश स्पेन पेड्रो सांचेज़ (36%), ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (35%), फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (35%) और जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा (29%) हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने कोविड-19 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिये ‘विशेष क्रैश-कोर्स’ कार्यक्रम किया लॉन्च
Next: पीजी मेडिकल कोर्स की परीक्षाएं स्थगित करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.