Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • माता वैष्णो देवी यात्रा का नया रूट बंद, बैटरी कार सेवा पर भी रोक
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

माता वैष्णो देवी यात्रा का नया रूट बंद, बैटरी कार सेवा पर भी रोक

RNS INDIA NEWS 18/05/2022
rns featured image new

कटड़ा (आरएनएस)। अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। दरअसल त्रिकुटा पर्वत के घने जंगलों में आग लग गई है। जंगल में आग लगने के चलते वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं की परेशानी देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियातन तौर पर नए ट्रैक पर यात्रा बंद कर दी है। इसके साथ ही बैटरी कार सर्विस पर भी रोक लगा दी है।
हालांकि पारंपरिक ट्रैक के जरिए तीर्थयात्रा जारी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नहीं है। रविवार की देर शाम त्रिकुटा पर्वत के वन क्षेत्र में सांजी छत हेलीपैड  के पास आग लग गई थी। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के चलते त्रिकुटा पहाडिय़ों में तेज हवाओं और कम दिखाई देने के चलते यात्रा को रोक दिया गया था।  श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग के मुताबिक, आग जम्मू के रियासी में त्रिकुटा वन रेंज में लगी है। तीर्थयात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन जंगल को नुकसान पहुंचा है।
बता दें कि माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत पर निवास करती हैं और यही पर देवी का भवन बना हुआ है। जहां श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में हर रोज पहुंचते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर आग लगी है। जंगल में चीड़ और देवदार के पेड़ अधिक हैं। तेज हवा के चलते धुआं यात्रा मार्ग तक पहुंच रहा है। बहुमूल्य वन संपदा आग में राख हो गई हैं। श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारी आग के बढ़ते दायरे पर नजर रखे हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आजादी के अमृत महोत्सव प्रतियोगिता में ज्योत्सना त्रिपाठी व अक्षिता त्रिपाठी को किया गया पुरस्कृत
Next: गर्मियों की छुट्टी काटने का विरोध, शिक्षकों ने मांगा उपार्जित अवकाश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.