Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कोविड-19 से बचाव के लिए 24813 व्यक्तियों का टीकाकरण
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 से बचाव के लिए 24813 व्यक्तियों का टीकाकरण

RNS INDIA NEWS 12/08/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो
सोलन। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सोलन जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण अभियान में गत दिवस 24813 व्यक्तियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 बचाव टीकाकरण के 140 सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त, 2021 को 136 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन टीकाकरण सत्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2021 तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्ति कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवा लें ताकि जिला का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के बिना न रह जाए। उन्होंने सभी से आग्रह किया अपने समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोविड वैक्सीन की पहली डोज अवश्य लगवा लें।
उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से भी अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से अपना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए यदि किसी के पास पहचान प्रमाण नहीं है तो वे अपने उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी या खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नाम दर्ज करवा लें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना किसी संकोच के टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हुआ है कि कोरोना महामारी से बचाव में टीकाकरण अत्यन्त कारगर है।
डाॅ. उप्पल ने सभी से आग्रह किया विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोड़ी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से साफ करते रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 13 अगस्त को अर्की के प्रवास पर
Next: राशिफल 13 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.