Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • वाहनों से एसीएम मोटर चोरी के आरोप में कार सवारों पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

वाहनों से एसीएम मोटर चोरी के आरोप में कार सवारों पर केस

RNS INDIA NEWS 11/12/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  कार सवारों ने विभिन्न स्थानों पर पांच वाहनों से एसीएम मोटर चुरा लीं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शादाब अंसारी पुत्र कदीर अहमद निवासी सिरौलीकला वार्ड 18 ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन दिसंबर की रात दस टायरा डंपर मेन चौराहे पर उनकी दुकान के सामने खड़ा था। इस दौरान एक कार सवार अज्ञात व्यक्ति डंपर से एसीएम मोटर चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज में कार का नंबर दिखा। कार मो. बिलाल पुत्र मो. असलम निवासी आगापुर रोड ज्वालानगर रामपुर के नाम पंजीकृत पायी गई। बिलाल के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह घटना के बाद से कार समेत अपने घर से फरार है। शादाब ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन इस कार में सवार व्यक्ति ने अनीस अहमद पुत्र रमजानी निवासी ग्राम गऊघाट किच्छा के ट्रक और वहां खड़े कंटेनर से भी एसीएम मोटर चोरी कर लिए हैं। जानकारी करने पर पता चला कि इस कार में सवार लोगों ने 24 नवंबर को सलीम निवासी सिरौली कलां वार्ड 20 पुलभट्टा की दो गाड़ियों से भी एसीएम मोटर चोरी की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसीएम मोटर की कीमत करीब 75 हजार होती है। यह नए डंपरों में आ रही है। यह इंजन को चलाने में मदद करती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत
Next: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.