Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाहनों में तोड़फोड़, रुपये और मोबाइल लूटा
  • देहरादून

वाहनों में तोड़फोड़, रुपये और मोबाइल लूटा

RNS INDIA NEWS 28/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  दो दिन पहले क्रशर प्लांट से हरबर्टपुर लौट रहे ट्रकों को रोककर कुछ लोगों ने उनमें तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद ट्रक ड्राइवरों से मारपीट करते हुए उनका फोन और नगदी लूट ली। तहरीर के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ लूट, मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था। तहरीर के मुताबिक 25 अप्रैल की रात को तीन ट्रक ढकरानी स्थित क्रशर प्लांट से हरबर्टपुर की ओर लौट रहे थे। ढकरानी में राशिद पुत्र दिलशाद, आदिल पुत्र आलिम और इमरान पुत्र मंजूरा सहित तीन अन्य लोगों ने ट्रकों को रोक लिया और उनमें तोड़फोड़ करने लगे। ड्राइवरों ने जब विरोध किया किया तो उन्होंने ड्राइवरों पर भी हमला कर दिया। साथ ही एक ड्राइवर के 16 हजार और एक मोबाइल, दूसरे ड्राइवर के 12 हजार रुपये लूट लिए। ट्रक मालिक अंकित चौहान निवासी भगत सिंह कालोनी, हरबर्टपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक ड्राइवर को गंभीर चोटें भी आई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इस पूरे मामले में साजिद पुत्र दिलशाद निवासी ढकरानी की भूमिका है। पूर्व में भी आरोपी ने उनके वाहनों से रंगदारी वसूली है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के बाद चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में नहाते समय युवक व युवती तेज बहाव में बहे, तलाश जारी
Next: पुलिस ने अभियान चला 24 दुपहिया वाहन सीज किए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.