Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाहन हटाने के लिए कहने पर परिवार को पीटा
  • देहरादून

वाहन हटाने के लिए कहने पर परिवार को पीटा

RNS INDIA NEWS 02/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। ढालवाला निवासी एक शख्स परिवार को साथ लेकर जीवनीमाई रोड से गुजर रहा था। आरोप है कि सड़क से वाहन हटाने के लिए कहने पर एक युवक ने उनसे मारपीट कर दी। आरोपी युवक ने महिला और बच्चों को भी पीटा। आसपास के लोगों के जुटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक दमन सिंह पुत्र चंदन सिंह रावत निवासी ढालवाला, टिहरी ने शिकायत दी है कि वह परिवार के साथ ऋषिकेश में किसी काम के लिए पहुंचे थे। इस बीच जीवनीमाई रोड से गुजरते वक्त रास्ते में अवरोध पैदा कर रहे एक वाहन को हटाने के लिए कहने पर उसमें सवार युवक ने शुरुआत में बहसबाजी की। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए वह मारपीट पर उतारू हो गया। पत्नी और बच्चे बीच-बचाव को आए, तो युवक ने मारपीट कर दी। आसपास के लोगों मौके पर जुटने के बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात की पहचान को घटनास्थल और आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाथियों ने बड़कोट में मचाया उत्पात
Next: वाहन चोरी में फरार दस हजार का इनामी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.