Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार, कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
  • देहरादून

उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार, कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
weather image

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, यह बदलाव एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से देखने को मिलेगा।

मौसम केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार रात से ही राज्य के कई इलाकों में बादल छाने लगेंगे। वहीं 22 अक्तूबर को उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस हल्के पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद प्रदेश का मौसम फिर साफ रहेगा। उधर, हिमाचल प्रदेश में भी 21 अक्तूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और 22 से 23 अक्तूबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। खासकर चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय निम्न दबाव प्रणाली के कारण दक्षिण भारत के राज्यों में वर्षा की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 24 अक्तूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसी तरह, 21 से 27 अक्तूबर के दौरान केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में वर्षा की संभावना बनी रहेगी। ओडिशा में 21 से 27 अक्तूबर के बीच तथा मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 21 से 25 अक्तूबर के बीच मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
Next: धराली और छोलमी गांव में नहीं मनाया गया दीपावली का त्योहार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.