Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Uttarkashi । चिन्यालीसौड़ पहुंच सीएम ने किया भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi । चिन्यालीसौड़ पहुंच सीएम ने किया भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार

30/03/2022
Uttarkashi । चिन्यालीसौड़ पहुंच सीएम ने किया भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार कर लोगों से समर्थन की अपील की। उन्होंने लोगों से जिले की तीनों विधानसभा सीटों से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील करते हुए कहा कि अबकी बार पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने यहां बड़ेथी के मनकामेश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।

शनिवार को चिन्यालीसौड़ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीपैड से सीधे मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और उसके बाद यमुनोत्री विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी केदार रावत के पक्ष में चिन्यालीसौड़ बाजार से नागणी तक डोर टू डोर पहुंचकर समर्थन मांगा।

नागनी स्थित एक बारात घर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस और करप्शन एक-दूसरे के पूरक हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया। कहा कि 2014 से लेकर अब तक और 2017 से लेकर 2022 तक केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य के लिए करीब एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की हैं।

उन्होंने भाजपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के सम्मुख रखा और कहा कि भाजपा ही प्रदेश में पुन: सरकार बनाएगी। मौके पर भाजपा के प्रदेश विस्तारक आदित्या कोठारी, जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, डॉ विजय बडोनी, खिमानन्द बिजल्वाण, पूनम रमोला, विमला नौटियाल, लक्ष्मण सिंह भण्डारी आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस सत्र का दूसरा दिन: बिजली, महंगाई, अवैध खनन सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस रही हमलावर
Next: Uttarakhand । राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 30 छात्र-छात्राएं बीमार, आंख व नाखून पीले पड़ने के साथ ही उल्टी की शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.