Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • चमोली के बाद उत्तरकाशी में सांप्रदायिक तनाव, दो समुदाय के लोग आमने-सामने
  • उत्तरकाशी

चमोली के बाद उत्तरकाशी में सांप्रदायिक तनाव, दो समुदाय के लोग आमने-सामने

RNS INDIA NEWS 19/10/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों द्वारा अवैध अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। दूसरी ओर, चमोली जिले के थराली में भी विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, व्यापार संघ समेत स्थानीय लोगों ने जुलूस निकाला। विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री कीर्ति सिंह महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को शु्क्रवार को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें उत्तरकाशी में बने एक धार्मिक स्थल को लेकर बताया गया है कि सूचना में मिली जानकारी में यहां कोई धार्मिक स्थल नहीं बना है। साथ ही बाहरी राज्यों से आये लोगों के द्वारा बढ़ी मात्रा में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। और अतिक्रमण की प्रक्रिया निरन्तर जारी है। जिसके कारण उत्तरकाशी में बड़ी मात्रा में लैंड जिहाद कर डेमोग्राफी बदलने की साजिश हो रही है।  उन्होंने ऐसे लोगों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप पंवार, अभिषेक नेगी, सुशील शर्मा, ज्योति रतूड़ी, मुनेन्द्र रावत, सचेन्द्र परमार आदि शामिल रहे।

उत्तरकाशी में 24 को प्रस्तावित रैली रुकवाने की मांग
सोशल मीडिया में उत्तरकाशी के धार्मिक स्थल निर्माण को अवैध ठहराने का भ्रम फैलाने और 24 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली को रुकवाने की मांग को लेकर अल्पसंख्यकों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  अल्पसंख्यक समुदाय के इश्तियाक अहमद, इरसाद कुरैशी, अकरम बेग, वसीम अहमद, नासीर शेख, नसीर खान आदि ने बताया कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया में धार्मिक स्थल के निर्माण को गलत ठहराकर भ्रम फैलाया जा रहा है। अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करते हुए उन्होंने प्रशासन से दुष्प्रचार और प्रस्तावित रैली को रूकवाने का आग्रह किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रहा है कैप:   महाराज
Next: सिडकुल फायरिंग कांड का आरोपी दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.