Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली से भेड़ बकरियों की मौत
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली से भेड़ बकरियों की मौत

RNS INDIA NEWS 26/03/2023
default featured image

उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के देवीधार स्थित खट्टू खाल में गत देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से 188 भेड़ बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भटवाड़ी ब्लॉक में बार्सू गांव के कुछ परिवारों की बकरियां ऋषिकेश से वापस लौट रहीं थी, जो रास्ते में आकाशीय बिजली से झुलस गईं। सूचना मिलने के बाद रात में ही ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत के फोन से सूचना देने के बाद डीएम अभिषेक रुहेला ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों, एसडीएम और आपदा प्रबंधन विभाग को घटनास्थल का मौका मुआयना के निर्देश दिए। सुबह घटना स्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मृत भेड़ बकरियों को निकालकर उनको पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी पहुंचाया।
जिले में पिछले कई दिनों से खराब मौसम के चलते दोपहर बाद रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है। बीती शनिवार की रात बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से यहां डुंडा खट्टू खाल में सैकड़ों भेड़ बकरियां झुलस गईं। रात में करीब 300 से ज्यादा बकरियों की झुलसकर मौत की सूचना दी गई। रविवार को सुबह पशुपालन विभाग की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। इसके बाद टीम ने घटनास्थल पर 148 बकरियों और 40 भेड़ को मृत पाया। जिनको पोस्टमार्टम के लिए ज्ञानसू स्थित वेटेनरी हॉस्पिटल लाया गया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ भरतदत्त ढौंडियाल ने बताया कि घटनास्थल पर कुल 1200 भेड़ बकरियां थीं, जिनमें से कुल 188 भेड़ बकरियों की मौत हुई है। इससे 15 परिवार प्रभावित हुए हैं। शासन को नुकसान की रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत तथा बीजेपी नेता जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को देर शाम करीब 10.30 बजे ऋषिकेश से वापस लौटते वक्त खट्टू खाल गांव के पास आकाशीय बिजली गिरी। जिससे बड़ी पशु हानि हुई। उन्होंने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग रखी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 मार्च
Next: 30 दिन का महीना औऱ 15 दिन बैंक बंद, जल्द निपटा लें लेन-देन के सारे काम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.