Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में भी जल्द होगी एनडीआरएफ बटालियन की तैनाती
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में भी जल्द होगी एनडीआरएफ बटालियन की तैनाती

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में बढ़ती आपदाओं को देखते हुए भारत सरकार ने एनडीआरएफ की एक बटालियन को तैनात किया है, जिसका इन दिनों प्रशिक्षण चल रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील सीमांत जनपद उत्तरकाशी में भी जल्द ही एनडीआरएफ की एक बटालियन की तैनाती की जाएगी। 15वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल ने बताया कि आपदाओं के दृष्टिकोण से संवेदनशील तथा अति संवेदनशील स्थानों पर जल्द ही टीमों को तैनात किया जाएगा, ताकि आने वाली आपदाओं में तुरंत राहत एवं बचाव का कार्य किया जा सके। उन्होंने सोमवार को सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान कमांडेंट ने सीएम को उत्तराखंड के संभावित आपदाओं के संवेदनशील तथा अति संवेदनशील इलाकों के बारे में अवगत कराया। वहीं एनडीआरएफ बटालियन की तैनाती बटालियन मुख्यालय के स्थान तथा आरआरसी (रीजनल रिस्पांस सेंटर) उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून में जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। कहा कि जैसे ही जमीन की उपलब्धता हो जाएगी तो प्रदेश के सभी आपदाओं के दृष्टिकोण से संवेदनशील तथा अति संवेदनशील स्थानों पर टीमों को तैनात किया जाएगा। ताकि आने वाली आपदाओं में तुरंत राहत एवं बचाव का कार्य किया जा सके। जिस पर सीएम रावत ने उन्हें नई बटालियन के लिए तथा आरआरसी के लिए हर संभव मदद एवं तत्काल जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला धावक से युवकों ने की छेड़छाड़ व अभद्रता, केस दर्ज
Next: परीक्षाओं के दौरान याद्दाश्त के लिए बच्चों को पिलाने चाहिए ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स!

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.