Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में जंगलों की आग बुझाने के सारे इंतजाम फेल
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में जंगलों की आग बुझाने के सारे इंतजाम फेल

RNS INDIA NEWS 02/04/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी/पुरोला। उत्तरकाशी जिले के जंगलों में लगातार सैकड़ों हेक्टेयर जंगल वनाग्नि की भेंट चढ़ रहे हैं। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के आसपास मुखेम रेंज समेत यमुनाघाटी के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। इसके चलते लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। लेकिन वन विभाग के आग बुझाने के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
उत्तरकाशी शहर के ठीक सामने मुखेम रेंज के जंगलों में बीती रात से भयानक आग लगी है। मुखेम रेज के डांग, पोखरी, दिलसौड़, जसपुर, डुंडा के धनारी में भीषण आग से जंगल धूं-धूं कर जल रहे हैं। वन विभाग जंगलों की आग बुझाने में नाकाम साबित हो रहा है। जंगलों में भड़कती आग से एक ओर जहां पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है वहीं जंगलों के पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो रहा है। जंगलों में आग से वन्य जीवों की आजीविका संकट में पड़ गई तो वातावरण में गर्मी बढ़ने से उमस के कारण आमजन खासा परेशान है। लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होने लगी है। उधर, यमुना घाटी में टौंस वन प्रभाग के अंतर्गत सुनाली, गुतुगाड़, नौरी, कुरुडा, कमलेश्वर, ड़ोखरियाणी व मोरी के देवता रेंज, सांद्रा, सिंगतूर रेंज के जंगल वनाग्नि की चपेट में हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों में लग रही आग विभाग के साथ साथ ग्रामीणों के लिए भी चुनौती बनी है। यही नहीं एक माह के अंतर्गत वनाग्नि से छोटी बड़ी घटनाओं को मिलाकर 16 लगभग घटनाएं भी हो चुकी हैं। और लगभग 11 हेक्टेयर से अधिक जंगल वनाग्नि की चपेट में हैं। खलाड़ी के युद्धवीर सिंह,करड़ा गांव के शूरबीर सिंह, पीताम्बर दत्त रतूड़ी आदि का कहना है कि चीड़ के जंगलों का विस्तार जितनी ऊंचाई तक पहाड़ों में हो रहा है उससे जंगलों में आग भी ज्यादा लग रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खाई में गिरी, चालक की मौत
Next: व्यापार मंडल ने की फेरी वालों पर अंकुश लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.