Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भयंकर तबाही
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भयंकर तबाही

RNS INDIA NEWS 05/08/2025
WhatsApp Image 2025-08-05 at 18.00.25 (1)

चार लोगों की मौत, कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका

उत्तरकाशी(आरएनएस)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ ने तबाही मचा दी। इस आपदा में अब तक 04लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि पानी और मलबे का सैलाब धराली बाजार में घुस गया, जिससे कई होटल और दुकानें पूरी तरह तबाह हो गईं। गांव में चीख-पुकार मच गई, और स्थानीय लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आपदा पर गहरा दुख जताते हुए राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए।
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना की हर्षिल यूनिट, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें भटवाड़ी के लिए रवाना हो चुकी हैं। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने केंद्र सरकार से दो एमआई और एक चिनूक हेलिकॉप्टर राहत कार्यों के लिए मांगे हैं।
इसके अलावा, भारी बारिश ने उत्तरकाशी में यातायात को भी ठप कर दिया है।
रविवार देर रात से जारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे का स्यानाचट्टी के पास करीब 25 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद है। ओजरी डाबरकोट और पालीगाड में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़कें अवरुद्ध हैं। गंगोत्री हाईवे भी डबराणी, नाग मंदिर और नेताला के पास मलबे के कारण कई घंटों तक बंद रहा, हालांकि बीआरओ ने इसे आंशिक रूप से खोल दिया है।
एनएच विभाग के ईई मनोज रावत ने बताया कि बारिश के कारण सड़क खोलने में चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन छोटे वाहनों के लिए शाम तक रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने चेतावनी दी है कि 10 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
बड़कोट तहसील के बनाल पट्टी में भी भारी बारिश के कारण कुड गदेरे में उफान आने से डेढ़ दर्जन बकरियां बह गईं। प्रशासन ने जनता से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। इस आपदा ने उत्तराखंड में मानसून की मार को और गंभीर कर दिया है, जहां हाल ही में नैनीताल और रुद्रप्रयाग जैसे क्षेत्रों में भी भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं।

एक महीना पहले भी उत्तरकाशी में आई थी आपदा
5 अगस्त से पहले 28 जून की रात को भी उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना हुई थी। यह आपदा यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास हुई। इस हादसे में दो मजदूरों के शव 18 किलोमीटर दूर यमुना नदी किनारे मिले। 7 अन्य की तलाश अभी भी जारी है। घटना के एक महीने बाद ही उत्तरकाशी में जलप्रलय की घटना से लोगों में फिर दहशत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 अगस्त
Next: अल्मोड़ा में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.