Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • कलेक्ट्रेट में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
  • उत्तरकाशी

कलेक्ट्रेट में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 23/03/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर जिला मुख्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर व किसान विरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र भी प्रेषित किया।सीपीआई कार्यकर्ता सोमवार को काली कमली धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर मजदूरों और किसानों के हित में चर्चा हुई। इसके बाद जुलूस की शक्ल में मुख्य बाजार होते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। सीपीआई नेता महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण मजदूर और किसान बेहाल है। श्रम कानूनों में बदलाव, लेबर कोड लागू करना और सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण जैसे कदम मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से भारत-अमेरिका व्यापार समझौता निरस्त करने, बिजली संशोधन विधेयक व लेबर कोड वापस लेने, मनरेगा बहाल करने, स्मार्ट मीटर बंद करने, किसानों को एमएसपी की गारंटी देने, भोजन माताओं व नलकूप श्रमिकों को 21 हजार मासिक वेतन देने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों में महावीर प्रसाद भट्ट, दुर्गा देवी, शीला देवी, रविन्द्री देवी, रेशमा देवी, राजेंद्र सिंह, अत्तर सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनवीर सिंह, जगदीश आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 अप्रैल से पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण
Next: प्रधानमंत्री मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.