Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • उत्तरायणी मेला आयोजन पर छाए ओमीक्रोन के बादल
  • बागेश्वर

उत्तरायणी मेला आयोजन पर छाए ओमीक्रोन के बादल

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
rns featured image new

बागेश्वर। देश में ओमीक्रोन के बढ़ते प्रकोप ने प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले के आयोजन पर प्रशासन को सोचने को मजबूर कर दिया है। प्रशासन ने इस संबंध में विचार विमर्श हेतु शुक्रवार को बैठक बुलाई है। देश में ओमीक्रोन का संकट बढ़ता जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू के आदेश दिए हैं। वहीं आए दिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार नए और कठोर फैसले ले रही है। प्रदेश में गत कुछ दिनों में जिस तरह से ओमीक्रोन के मामले सामने आ रहे हैं उससे ऐतिहासिक, धार्मिक व पौराणिक मेले के वर्ष 2022 के आयोजन के विषय में जिला प्रशासन को सोचने को मजबूर कर दिया है। कुमाऊं की काशी बागेश्वर में उत्तरायणी मेला ऐतिहासिक व धार्मिकता के साथ ही राजनैतिक रूप में काफी महत्वपूर्ण है। मकर संक्रांति के दिन लगने वाले इस मेले में देश के विभिन्न स्थानों से लोग यहां आते हैं। गत वर्ष कोरोना के संकट को देखते हुए प्रशासन ने इस मेले के रूप को कम करते हुए मात्र धार्मिक रूप से मनाने का निर्णय लिया था। कोरोना के संकट के कम होने के बाद प्रशासन, नगर पालिका समेत प्रत्येक मेलार्थी को उम्मीद थी कि इस बार उत्तरायणी मेला अपने पुराने स्वरूप के अनुसार होगा। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वहीं बाहर से कई व्यापारी भी यहां आकर दुकान के लिए जगह आवंटित करा चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन दुर्घटना में वन दरोगा की मौत, एक घायल
Next: बदलाव लाने का काम करेगी उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी: पीसी तिवारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.