Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में विकास कार्यों पर बजट खर्च में रिकॉर्ड बढ़त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में विकास कार्यों पर बजट खर्च में रिकॉर्ड बढ़त

RNS INDIA NEWS 30/09/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्य में सख्त वित्तीय प्रबंधन का असर दिखने लगा है। पहली बार राज्य में विकास कार्यों के लिए तय बजट का सर्वाधिक इस्तेमाल हुआ है। पूंजीगत मद में सितंबर अंत तक राज्य ने 4798 करोड़ रुपये खर्च कर लिए हैं। जबकि पिछले साल इस अवधि में साल आधे से भी काफी कम बजट खर्च हो पाया था।
शनिवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में मीडिया के साथ प्रदेश की वित्तीय स्थिति और नई उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर वित्त विभाग ने कई नए कदम उठाए हैं। वित्तीय प्रबंधन के लिए राज्य ने कई नियमों को सरल किया और सख्त अनुशासन भी लागू किया। छह महीने के भीतर पूंजीगत बजट में खर्च में रिकार्ड वृद्धि इसकी कामयाबी को साबित करती है। आने वाले महीनों में बजट के शत प्रतिशत उपयोग के लिए प्रयास किए जाएंगे। साल के अंत में बजट खपाए जाने की परंपरा पर उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। समयबद्ध तरीके से बजट का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य को 22 हजार 737 करोड़ रुपये की राजस्व आय हासिल हो चुकी है। इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, बजट अधिकारी मनमोहन मैनाली भी मौजूद रहे।

रिकार्ड छूआ:
वर्ष 2019-20 में पहली छमाही में 1695 करोड़, वर्ष 2020-21 में 1082 करोड़, वर्ष 2021-22 में 2805 करोड़, वर्ष 2022-23 में 2138 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए थे। इस साल 2023-24 में रिकार्ड बढोत्तरी होते हुए यह राशि 4798 करेाड़ रुपये हो गई है। मालूम हो कि इस वर्ष आम बजट में पूजीगत मद में बजट की राशि 13 हजार करोड़ रुपये रखी गई थी। अनुपूरक बजट आने के बाद यह राशि 16 हजार करोड़ हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद रैली के लिए अल्मोड़ा से शिक्षक-कर्मचारी दिल्ली रवाना
Next: संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.