Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में सुरंग निर्माण और सड़क निर्माण कार्य रोके जाने की मांग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में सुरंग निर्माण और सड़क निर्माण कार्य रोके जाने की मांग

RNS INDIA NEWS 18/11/2023
rns featured image new

देहरादून।  सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेसी नेत्री सुजाता पॉल ने सचिव, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, मुख्य सचिव, उत्तराखंड सरकार और जिलाधिकारी, उत्तरकाशी को ईमेल के माध्यम से पत्र लिखकर सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 40 मजदूरों को बचाने में अब तक असफलता के मद्देनजर, उत्तराखंड में सुरंग निर्माण और सड़क निर्माण कार्य तब तक रोके जाने की मांग की है जब तक भू वैज्ञानिक दुर्घटना के कारणों और पहाड़ के इलाकों का गहन अध्ययन और मूल्यांकन पूरा ना कर ले।
12 नवंबर की सुबह जब हादसे से अनभिज्ञ देश दिवाली मना रहा था सिलक्यारा सुरंग के अंदर भू धसाव की दुर्घटना के कारण 40 मजदूरों की जिंदगी ऐसे खतरे में पड़ गई जिससे वह अब तक बाहर नहीं निकाल पाए हैं। भूस्खलन की स्थितियां एवं कारणों का अध्ययन करने के लिए 12 नवंबर 2023 को 6 सदस्य समिति का गठन यह दर्शाता है कि यदि कोई भू वैज्ञानिक रिपोर्ट पहले से तैयार की गई थी तो वह त्रुटिपूर्ण साबित हुई है। कंपनी द्वारा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही होनी चाहिए। मानव जीवन को हल्के में नहीं लिया जा सकता जैसा कि इन 40 श्रमिकों के मामले में हुआ है जो सुरंग के उसे हिस्से में फंसे हुए हैं जहां भूस्खलन हुआ है। श्रमिकों, उनके परिवारों और नागरिकों को जिस सदमे से गुज़रना पड़ रहा है उसे अब नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है।
यदि श्रम कानून और पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन किया गया है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए परंतु इस वक्त सर्वोच्च प्राथमिकता 40 मानव जीवनों की सुरक्षा है और साथ ही भविष्य में ऐसी कोई भी त्रासदी किसी को ना सहनी पड़े, इसके लिए दृढ़ संकल्प के साथ कदम उठाए जाने चाहिए और तब तक के लिए निर्माण कार्य पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की एसीएस ने
Next: जनपद स्तरीय निवेशक मिनी कॉन्क्लेव के सफल आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.