Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में पीएम मोदी की दूसरी रैली 11 अप्रैल को ऋषिकेश में, तैयारियां जोरों पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड में पीएम मोदी की दूसरी रैली 11 अप्रैल को ऋषिकेश में, तैयारियां जोरों पर

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड में जनसभा करने आ रहे हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गढ़वाल की जनता को संबोधित करेंगे और जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे।
उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को चुनाव है। इसके लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक अब मैदान संभाले हुए हैं।
दो अप्रैल को उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री की पहली चुनावी जनसभा हुई थी। इसके बाद अब 11 अप्रैल को ऋषिकेश में पीएम मोदी की दूसरी चुनावी रैली होने जा रही है। प्रधानमंत्री की ऋषिकेश में 11 अप्रैल को होने वाली रैली को लेकर उत्तराखंड बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ये विशाल जनसभा ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में होगी। इस जनसभा के जरिए बीजेपी 23 विधानसभा और राज्य की तीन लोकसभा सीटों को साधेगी। इसके लिए बीजेपी सोमवार यानी आज भूमि पूजन कर मंच निर्माण का कार्य शुरू करेगी।
मंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होगा।
प्रधानमंत्री की इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने संयोजक और प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को संयोजक बनाया गया है, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 अप्रैल
Next: पत्नी की बेवफाई पर पति ने की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.