Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार पर होमवर्क पूरा : गौतम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार पर होमवर्क पूरा : गौतम

RNS INDIA NEWS 12/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर होमवर्क पूरा हो गया है, शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद जल्द इस संदर्भ में कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान गौतम से कैबिनेट विस्तार को लेकर सवाल पूछे गए। इस पर गौतम ने कहा कि इस संदर्भ में आपसी विचार विमर्श पूरा हो चुका है और अब केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार है। कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सरकार बेहतर कार्य कर रही है और निश्चित रूप से उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का सपना देखा है और मुख्यमंत्री धामी इस सपने को साकार करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है।
—
हर चुनौती पर खरे उतरे धामी
गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी हर चुनौतियों पर खरे उतरते रहे हैं। हाल ही में कांवड़ यात्रा को बेहतर रूप मे संचालित किया गया। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच कांवड़िये जल लेकर गए और व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रही। वहीं केदारनाथ में आई आपदा में भी बेहतर प्रबंधन किया गया। सभी यात्रियों को कुशलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। उन्होंने कहा कि बड़ी आपदा के बावजूद कोई जन हानि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी समय पर हेलिकाप्टर और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जिससे आपदा से निपटने में मदद मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नन्दा देवी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Next: बेसिक लाइफ सपोर्ट और प्राथमिक उपचार पर दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.