Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में जेलों में कैदियों को नए जेल मैनुअल से मिलेंगी सुविधाएं
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में जेलों में कैदियों को नए जेल मैनुअल से मिलेंगी सुविधाएं

RNS INDIA NEWS 24/12/2023
jail clipart

देहरादून(आरएनएस)। राज्य में मौजूद 22 कारागार और उप कारागार व संप्रेक्षण गृहों में अब उत्तराखंड राज्य का अपना जेल मैनुअल लागू हो गया है। अभी तक उत्तर प्रदेश जेल मैनुअल के आधार पर जेलों में कैदी/बंदियों को सुविधाएं दिए जाने का काम किया जा रहा था। अब नई नियमावली के आधार पर कैदी/बंदियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है। अब जेलों में कैदी/बंदियों को तड़के की दाल और सब्जी मिलेगी तो वहीं अच्छी गुणवत्ता वाले बिस्तर और पहनने के लिए कपड़े मिलेंगे। इससे राज्य की एक सेंट्रल जेल, 16 जिला जेल, 4 उप कारागार व एक संप्रेक्षण गृह में रह रहे 6881 कैदी/बंदियों को दी जा रही सुविधाओं में बदलाव हो जाएगा। हल्द्वानी उप कारागार सहित कई जेलों में बदलाव शुरू भी हो चुका है। क्योंकि 14 नवंबर 2023 नया जेल मैनुअल लागू हो चुका है। हालांकि जेल मैनुअल तैयार करने वाली कमेटी ने सभी जेल अधीक्षकों से संशोधन के लिए सुझाव भी मांगे हैं।

खाने में लगेगा टमाटर, प्याज और जीरे का तड़का
कैदियों को जेल का अहसास कराना हो या फिर उन्हें उनके अपराध का इल्म कराना हो अभी तक उन्हें सादा और उबला जैसा खाना ही दिया जाता था। अब यह व्यवस्था बदली जा रही है। अब जेल के खाने में टमाटर, 25 ग्राम प्याज, दो ग्राम लहसुन, तीन ग्राम जीरा, पांच ग्राम घी प्रति कैदी का मानक तय कर दिया गया है। दो-दो ग्राम हल्दी, मिर्च, सब्जी मसाला मात्रा भी तय हो चुकी है। वहीं डायबिटीज वाले मरीजों को सप्ताह में दो अंडे और 60 एमएल दूध की व्यवस्था की गई है। महिला कैदियों के साथ रहने वाले चार से छह वर्ष आयु के बच्चों को 500 एमएल दूध तीन अलग-अलग समय पर दिया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन दूध दिया जाएगा। यहां तक की तीन ग्राम चाय पत्ती, 50 ग्राम गुड़ प्रतिदिन और अप्रैल से जून तक 20 ग्राम नीबू भी दिया जाएगा।

इनमें भी बदलाव
नए जेल मैनुअल में कैदी/बंदियों की स्वास्थ्य जांच, कपड़े, बिस्तर, खेल-कूद, पैरोल सिस्टम, जमानत, रोजगार अवसर, शिक्षा व्यवस्था, मुलाकात, सुरक्षा व्यवस्था, जेल प्रहरियों की नियुक्ति, आधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण सहित अन्य चीजों में भी बदलाव किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया विशाल युवा पद यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: क्वीन चेस एकेडमी का शुभारंभ

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.