Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में इस दिन होंगे चुनाव और मतगणना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में इस दिन होंगे चुनाव और मतगणना

RNS INDIA NEWS 16/03/2024
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)।   लोकसभा चुनाव में तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड में एक चरण में लोकसभा चुनाव आयोजित किया जाएग। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होगी जबकि, वोटों की मतगणना 4 जून को होगी। गढ़वाल, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल संसीदय सीट पर एक ही चरण में मतदान होगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड में बीजेपी ने उम्मीदवारों के नामों के घोषणा करने में कांग्रेस से बढ़त बनाई है। बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार-प्रसार अभियान भी शुरू कर दिया है।

संसदीय सीट  बीजेपी                  कांग्रेस
टिहरी         माला राज्यलक्ष्मी शाह    जोत सिंह गुनसोला
गढ़वाल         अनिल बलूनी            गणेश गोदियाल
नैनीताल        अजय भट्ट                घोषित नहीं
अल्मोड़ा        अजय टम्टा            प्रदीप टम्टा
हरिद्वार        त्रिवेंद्र सिंह रावत        घोषित नहीं

बीजेपी ने दो पूर्व सीएम-मौजूदा सांसदों का काटा टिकट
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पांचों संसदीय सीटों पर प्रत्याशी उतार दिया है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में मौजूदा सांसद गढ़वाल से तीरथ सिंह रावत और हरिद्वार से डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काट दिया था। ये दोनों बीजेपी के नेता उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

मंत्री सरकारी वाहन से ऑफिस जा सकेंगे
आचार संहिता लागू होने के बाद सभी मंत्री और दर्जाधारी सिर्फ ऑफिस आने -जाने के लिए ही सरकारी वाहनों का प्रयोग कर पाएंगे। सभी दर्जाधारियों को मिली गनर सुरक्षा भी तत्काल वापस हो जाएगी। शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने भी आचार संहिता प्रभावी करने के लिए तैयारी पूरी कर दी है। इसके लिए सचिवालय में सेंट्रल कंट्रोल रूम चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक 24 घंटे के लिए एक्टिव कर दिया गया है। इस बीच भारत निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता लागू किए जाने के तत्काल बाद उठाए जाने वाले कदमों का विवरण भी उपलब्ध करा दिया है। आचार संहिता लागू होने के बाद मंत्रियों से लेकर दर्जाधारी तक सिर्फ कार्यालय प्रयोग के लिए ही सरकारी वाहन का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस दौरान शिलान्यास, लोकार्पण या नई योजनाओं की घोषणा नहीं होगी। साथ ही अधिकारियों के तबादले भी सिर्फ निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद ही हो पाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, पंजाब में 1 जून को वोटिंग, मतगणना 4 जून को
Next: उत्तराखंड में 83 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान, 1.45 लाख युवा पहली बार देंगे वोट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.