Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में बिजली दरों में फिर बढ़ोतरी की तैयारी
  • देहरादून

उत्तराखंड में बिजली दरों में फिर बढ़ोतरी की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/07/2024
electric bulb

08 अगस्त तक जनता दे सकती है इस पर अपनी आपत्ति और सुझाव

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में बिजली दरों में 28 मार्च 2024 को हुई बढ़ोतरी के बाद ऊर्जा निगम एक बार फिर दरों में इजाफा चाहता है। इसके लिए निगम ने आयोग को 8.97 प्रतिशत बिजली दरों में बढ़ोतरी का जो प्रस्ताव भेजा है, आयोग उस पर जनता का पक्ष जानना चाहता है। इसके लिए आठ अगस्त तक लोग इस पर अपनी आपत्ति और सुझाव दे सकते हैं। 14 अगस्त को नियामक आयोग में जनसुनवाई होगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने 26 अप्रैल 2023 को वर्ष 2024-25 के लिए बिजली दरों में 6.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इस बढ़ोतरी का जहां जनता में भारी विरोध हुआ। वहीं ऊर्जा निगम ने इस बढ़ोतरी को बेहद मामूली करार दिया। ऊर्जा निगम का तर्क है कि जो खर्चे वह कर भी चुका है, उसका भी विद्युत नियामक आयोग ने लाभ नहीं दिया है। इससे उसके ऊपर वित्तीय भार बढ़ा है।
ऊर्जा निगम की ओर से आयोग में पुनर्विचार याचिका दायर की गई। इसमें 8.97 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव नए सिरे से भेजा गया। इस बढ़ोतरी को अक्तूबर 2024 से मार्च 2025 के बीच तक वसूलने की मंजूरी मांगी है। आयोग ने इस बार निगम के दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को सुनवाई के लिए सीधे मंजूर करने के बजाय पहले इस पर जनता से सुझाव मांगे हैं।

बिजली दरों में बार-बार बढ़ोतरी से जनता परेशान
ऊर्जा निगम की ओर से बार-बार बिजली दरों में बढ़ोतरी से जनता परेशान हो गई है। पहले साल में सिर्फ एक बार बिजली दरों में बढ़ोतरी होती थी। अब मार्च में पूरे साल के लिए बढ़ोतरी होने के साथ ही हर महीने फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट के तहत अलग बढ़ोतरी होती है।

उपभोक्ता यहां करें शिकायत
प्रस्तावित बढ़ी हुई बिजली दरों पर लिखित आपत्ति सचिव उत्तराखंड विधुत नियामक आयोग कार्यालय आईएसबीटी माजरा देहरादून के पते पर भेजी जा सकती है। इसके साथ ही secy.uerc@gov.in पर भी भेज सकते हैं।

बिजली दरें दोबारा बढ़ाने पर 08 अगस्त तक कर सकेंगे आपत्ति
ऊर्जा निगम के प्रस्ताव पर आम जनता से राय मांगी गई है। आठ अगस्त तक लिखित, मेल के जरिए आपत्ति, सुझाव दिए जा सकते हैं। 14 अगस्त को जनसुनवाई कर ऊर्जा निगम के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा। – एमएल प्रसाद, कार्यवाहक अध्यक्ष विद्युत नियामक आयोग

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरक्षित सीटों को सामान्य करने के मामले पर छात्रों का धरना जारी
Next: बागेश्वर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर मुकदमे का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.