Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड में बड़ा रेल हादसा टला, लालकुआं-काशीपुर ट्रैक पर पटरी से हटाई गई अर्थिंग पत्तियां
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड में बड़ा रेल हादसा टला, लालकुआं-काशीपुर ट्रैक पर पटरी से हटाई गई अर्थिंग पत्तियां

RNS INDIA NEWS 11/06/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। उत्तराखंड में रेल दुर्घटना की एक बड़ी साजिश को वक्त रहते नाकाम कर दिया गया। लालकुआं-काशीपुर रेल मार्ग पर असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ कर हादसा कराने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता से समय रहते मामले का खुलासा हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त कोई ट्रेन उस ट्रैक से नहीं गुजरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

यह घटना गूलरभोज रेलवे स्टेशन के पास की है। स्टेशन से लगभग 300 मीटर आगे, पोल संख्या 38 और ठंडी नाला के बीच कुछ शरारती तत्वों ने लोहे की अर्थिंग पत्तियों को रेलवे ट्रैक से निकालकर पटरियों पर रख दिया था। इससे रेलगाड़ी के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया था। मंगलवार देर शाम जब यह जानकारी रेलवे अधिकारियों को मिली, तो तुरंत रेलवे प्रशासन और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए ट्रैक की तकनीकी जांच कर मरम्मत का कार्य किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ कमांडेंट, आरपीएफ निरीक्षक, जीआरपी काठगोदाम के थानाध्यक्ष नरेश कोहली, लालकुआं के प्रभारी, एसटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे ट्रैक का मुआयना किया।

रेलवे अधिकारियों ने घटना को गंभीर मानते हुए कहा है कि इसकी गहन जांच की जा रही है और इस संबंध में सभी उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल ट्रैक की मरम्मत के बाद रेल यातायात सुचारू रूप से जारी है। घटना से जुड़े संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात भी कही जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 जून
Next: पुष्पा स्टाइल में हो रही थी लीसे की तस्करी, 160 टिन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.