Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में औद्योगिक सुरक्षा बल गठन की तैयारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में औद्योगिक सुरक्षा बल गठन की तैयारी

RNS INDIA NEWS 18/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों ने यह बताने को कहा है कि उन्हें कुल कितनी फोर्स की जरूरत होगी। प्रस्तावित बल औद्योगिक संस्थान, बैंक, हेलीपैड और अन्य सरकारी कार्यालयों को सुरक्षा प्रदान करेगा। एसीएस ने बल गठन के लिए बुधवार को सचिवालय में होमगार्ड्स, औद्योगिक क्षेत्रों, बैंक अधिकारियों, सिडकुल, नागरिक उड्डयन विभाग और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हेांने कहा कि प्रदेश में स्थित सभी बैंकों, एयरपोर्ट्स, हैलीपेड, औद्योगिक संस्थान, सिडकुल के साथ ही राज्य और केन्द्र सरकार के उपक्रमों को कुल कितने सुरक्षा बल की जरूरत है, सभी विभाग इसका प्रस्ताव जल्द से जल्द गृह विभाग को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) गठन के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने कहा कि राज्य में बैंकों एवं औद्योगिक क्षेत्रों, हैलीपैड एवं सरकारी उपक्रमों की पुख्ता सुरक्षा के लिए उत्तरदायी सुरक्षा बल की आवश्यकता है। बैठक में उत्तराखंड होमगार्ड्स विभाग को एसआईएसएफ का कार्य दिये जाने के औचित्य पर भी विस्तृत चर्चा की गई। एसीएस ने सम्बन्धित अधिकारियों को उत्तराखंड होमगार्ड्स के प्रस्ताव का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव सी रविशंकर, विशेष सचिव गृह रिद्धम अग्रवाल, विम्मी सचदेवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर कारसेवा
Next: साइबर ठगों के खाते में 18 लाख रुपये होल्ड कराए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.