Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में तीन दिन बारिश और अंधड़ का अलर्ट, प्रशासन सतर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन बारिश और अंधड़ का अलर्ट, प्रशासन सतर्क

RNS INDIA NEWS 18/04/2025
weather

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार से लेकर रविवार तक राज्यभर में तेज बारिश और अंधड़ की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 18 से 20 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में भारी वर्षा की आशंका जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के सभी जिलों में प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में मौसम का मिजाज बदलेगा। शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून और पौड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार, 19 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। रविवार, 20 अप्रैल को प्रदेशभर में हल्की बारिश और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दिन के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम की ड्यूटी अफसर वेदिका पंत ने सभी जिलाधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भारी बारिश के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति न दी जाए। साथ ही आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बारिश और अंधड़ की चेतावनी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्नीचर दुकानदार का 10 हजार का चालान
Next: लमगड़ा में कांग्रेस की बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.