Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
rns featured image new

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली जनपदों की एसआईआर पर समीक्षा
मतदाताओं को ऑनलाइन फार्म भरने के लिए प्रेरित करें जनपद: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
जनपदों को फार्म वितरण के साथ डिजिटलाइजेशन पर जोर देने के निर्देश

देहरादून(आरएनएस)। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान गणना फार्म वितरण वाले शीर्ष जनपदों की सराहना करते हुए उन जनपदों को दूसरे चरण में फार्म डिजिटाईजेशन का कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य अभी राज्य के औसत से कम है उन विधानसभा क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के तहत गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन करने के कार्य में हेल्पिंग हेंड के रुप में अतरिक्त मोबाइल टीमों की तैनाती करने के निर्देश दिए। प्रदेश में सोमवार शाम 4 बजे तक 88.48 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में ऑनलाइन गणना फार्म भरने का आंकड़ा बहुत कम है इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में ऑनलाइन गणना फार्म भरने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाए इसके लिए व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शेडो एरिया में मोबाइल टीम और आईटी टीम को भेजा जाए ताकि जो क्षेत्र नेटवर्क विहिन हैं उन बीएलओ को सहायता दी जा सके। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपदों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जनपदों में बीएलओ एप्प के नए मॉड्यूल्स का प्रशिक्षण 10 से 12 बीएलओ के छोटे-छोटे समूहों में किया जाए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म के साथ मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नहीं देने होंगे। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर सहायता के लिए कॉल की जा सकती है इसके अतरिक्त राज्य स्तर पर 1800 3300 1950 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी और ईआरओ उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ
Next: 398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.