Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में 02 मई को जारी होगा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम का परीक्षण अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 02 मई को जारी होगा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम का परीक्षण अलर्ट

RNS INDIA NEWS 01/05/2026
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शनिवार को राज्यभर में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस दौरान लोगों के मोबाइल फोन पर चेतावनी संदेश पहुंचेगा, जिसे केवल परीक्षण के रूप में लेने की अपील की गई है।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि यह मॉक ड्रिल का हिस्सा है और इसका उद्देश्य आपातकालीन सूचना प्रणाली की कार्यक्षमता का परीक्षण करना है। इसके जरिए यह जांचा जाएगा कि आपदा की स्थिति में चेतावनी संदेश कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचता है।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से की जा रही है, ताकि भविष्य में किसी भी आपदा के दौरान लोगों को समय रहते सचेत किया जा सके और नुकसान को कम किया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार अलर्ट विभिन्न मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा, जिससे पूरे प्रदेश में इसकी पहुंच और प्रभाव का आकलन किया जा सके। साथ ही उन क्षेत्रों की पहचान भी की जाएगी जहां व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।

प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि परीक्षण संदेश मिलने पर घबराएं नहीं। साथ ही कहा गया है कि भविष्य में वास्तविक आपदा अलर्ट जारी होने पर उसे गंभीरता से लें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।
अधिकारियों का कहना है कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने हेलीपेड और आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं
Next: पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा के साथ आरोपी को पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.