Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में सफर करना होगा महंगा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में सफर करना होगा महंगा

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में फरवरी से दो नए टोल प्लाजा शुरू होने से सफर महंगा हो जाएगा। राजधानी देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश ,गढ़वाल, कुमाऊं और दिल्ली कहीं भी आने जाने वाले लोगों को पहले के मुकाबले अधिक पैसे चुकाने होंगे। दून- हरिद्वार और दिल्ली- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है और इसी को देखते हुए अब लच्छीवाला और बहादराबाद में टोल प्लाजा शुरू किया जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों टोल पर वाहनों से टैक्स वसूलने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया है। इस महीने के अंत तक इस संदर्भ में नोटिफिकेशन होने की उम्मीद है। नोटिफिकेशन जारी होने के कुछ दिनों बाद टोल टैक्स शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दोनों ही प्लाजा पर एक से सात फरवरी के बीच टोल टैक्स शुरू होने की उम्मीद है।
दून- हरिद्वार और दिल्ली-हरिद्वार हाईवे के चौड़ीकरण का काम एक दशक से अधिक समय से चल रहा है। अब यह काम अंमित चरण में पहुंच गया है। इस मार्ग के बन जाने से लोगों को राहत भी बहुत मिलेगी। दरअसल एक दशक से बन रहे इस हाइवे पर लोगों को खासी मुशीबतों का सामना करना पड़ता था। सडक़ खराब होने से दुर्घटनाएं भी हो रही थी। लेकिन अब सडक़ ठीक होने से लोगों का सफर आसान भी होगा और कम समय में लोग पहुंच पाएंगे।
बीस किमी दायरे वालों को कम टैक्स : राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि टोल प्लाजा पर वाहनों से लिए जाने वाले टैक्स का प्रस्ताव अभी मंत्रालय को भेजा गया है। मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद ही इस संदर्भ में पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है। लेकिन टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कुछ राहत मिलेगी और उनका 275 रुपये मासिक का पास बनाया जाएगा। हालांकि यह अभी अंतिम नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत बायोटेक ने फिलीपींस में वैक्सीन के इस्तेमाल की मांगी मंजूरी
Next: सीएम ने दी सडक़ों के निर्माण कार्य के लिए करीब 5 करोड़ की स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.