Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 19 दिन में रिकॉर्ड आठ लाख यात्री पहुंचे चारधाम
  • उत्तराखंड

19 दिन में रिकॉर्ड आठ लाख यात्री पहुंचे चारधाम

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
char dham

देहरादून। देवभूमि में चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या 19 दिन में आठ लाख पहुंच गई है। दो साल बाद रिकार्ड संख्या में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। केदारनाथ के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों खासकर युवा यात्रियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। हर दिन तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अपको बता दें कि चारधाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की भीड़ के सामने संसाधन कम पड़ रहे हैं। भीड़ इतनी हो रही है कि हरिद्वार और ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों को बसों का इंतजार करने में चार-चार दिन लग रहे हैं। तीर्थयात्रियों का दल कई दिनों तक हरिद्वार और ऋषिकेश की धर्मशालाओं में रहकर बसों का इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही यात्रियों की भीड़ में दूसरे राज्यों से कई दल ऐसे आ रहे हैं जिन्होंने चारधाम की यात्रा की बुकिंग की थी। लेकिन जब ऋषिकेश हरिद्वार पहुंचे तो उन्हें बस नहीं मिली। बस दो धाम के लिए मिली। उन्होंने दो धाम के दर्शन किए और आपस अपने राज्यों में चले गए। कई यात्री संसाधन न मिलने पर एक धाम की यात्रा कर चलते बने। भले यात्रा के काम में होटल कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों, धर्मशाला सभंचालकों, ऑटो विक्रम चालकों को इस समय अच्छा काम मिल रहा हो, लेकिन उम्मीद से ज्यादा यात्रियों के आने से अव्यवस्थाएं भी हो रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इमरान खान ने पाकिस्तान को दी भारत की मिसाल, जमकर की मोदी सरकार की तारीफ
Next: कार खाई में गिरी, दो एसएसबी के जवानों की मौत

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.