Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्‍तराखण्‍ड में नहीं आया अभी ओमिक्रोन, पर रहें सजग…..
  • उत्तराखंड

उत्‍तराखण्‍ड में नहीं आया अभी ओमिक्रोन, पर रहें सजग…..

RNS INDIA NEWS 10/12/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने क्या उत्तराखंड में दस्तक दे दी है? दून मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग के दूसरे बैच की भी रिपोर्ट आ गई। इसमें नये वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, चिंता की बात है कि सभी सैंपलों में डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. शेखर पाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार दहिया की अगुवाई में वॉयरोलॉजी लैब में जीनोम सिक्वेंसिंग की गई थी। पहले बैच में 18 सैंपलों की रिपोर्ट के बाद अब दूसरे बैच के 80 सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें कोरोना का कोई नया वेरिएंट नहीं मिला, पर अभी भी सजग रहने की जरूरत है। दूसरे बैच में नैनीताल के 35, हरिद्वार के एक, टिहरी के दो, अल्मोड़ा के पांच और देहरादून के 37 सैंपल थे।

आठ आईएफएस के सैंपल भी थे शामिल
लखनऊ और दिल्ली से ट्रेनिंग से लौटे आईएफएस संक्रमित पाए जाने के बाद उनके सैंपलों की भी जीनोम सिक्वेंसिंग करवाई गई थी। आठ आईएफएस के सैंपलों की रिपोर्ट में भी पुराने वेरिएंट ही मिले हैं। इसकी रिपोर्ट आईडीएसपी और संस्थान को दे दी गई है।

सैंपल भेजने में कंजूसी कर रहे हैं जिले
दून मेडिकल कॉलेज में ही अभी जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है। पर, जिलों से सैंपल भेजने में कंजूसी की जा रही है। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि सभी जिलों की लैबों को रिमाइंडर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश एम्स से तो एक भी सैंपल नहीं आया है।

प्रक्रिया में लगते हैं चार दिन
दून मेडिकल कॉलेज की वीआरडीएल लैब के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. शेखर पाल और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील दहिया ने बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग की एक प्रक्रिया में चार दिन लगते हैं। यह किसी वायरस का प्रोफाइल होता है। कोई वायरस कैसा है, किस तरह का दिखता है, इसकी जानकारी जीनोम से ही मिलती है। इसी वायरस के विशाल समूह को जीनोम कहा जाता है। वायरस के बारे में जानने की विधि को जीनोम सिक्वेंसिंग कहते हैं। इससे ही कोरोना के नए स्ट्रेन के बारे में जानकारी मिलती है। 20 या 80 सैंपलों की चिप लगाकर जांच की जाती है।

उत्तराखंड में अब 174 सक्रिय मरीज
उत्तराखंड में कोरोना के अब 174 सक्रिय मरीज हैं। अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में 2, चमोली में 2, चंपावत में 8, देहरादून में 42, हरिद्वार में 24, नैनीताल में 61, पिथौरागढ़ में 2, पौड़ी में 21, रुद्रप्रयाग में 2, यूएसनगर में 1 और उत्तरकाशी में 1 एक्टिव मरीज है। संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मल्ली रियुनी मजखाली में 12 दिसंबर को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Next: अल्मोड़ा : ई-श्रम में श्रमिकों के पंजीकरण हेतु विकासखण्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.