Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में मसूरी, धनोल्टी सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी
  • देहरादून

उत्तराखंड में मसूरी, धनोल्टी सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी

RNS INDIA NEWS 23/01/2022
rns featured image new

देहरादून।  उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से पहाड़ की ऊंची चोटियों ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ ली है। चारधाम समेत मसूरी, नैनीताल और आसपास की चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ और ये सिलसिला जारी है।  शनिवार दोपहर बाद मौसम मसूरी पर मेहरबान हुआ। मसूरी-धनोल्टी समेत आसपास के इलाकों में जोरदार हिमपात हुआ। हालांकि, मसूरी बाजार में बेहद हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इस बीच पर्यटकों ने हिमपात का जमकर लुत्फ उठाया।

धनोल्टी मार्ग पर अचानक यातायात का दबाव बढ़ने के कारण देर शाम तक काफी जाम लगा रहा। धनोल्टी के आलू फार्म और व्यू प्वाइंट में कल से अभी तक एक फीट हिमपात हो चुका है। बर्फबारी अभी जारी है। लाल टिब्बा, सुरकंडा, कद्दूखाल, काणाताल में भी भारी हिमपात हुआ है। वहीं, लालटिब्बा-चारदुकान, हाथीपांव-जार्ज एवरेस्ट, कंपनी बाग, बिनोग हिल में अच्छी बर्फबारी हुई। इसके अलावा मसूरी से कुछ दूरी पर स्थित बुरांशखंडा, धनोल्टी, बटवालधार, कद्दूखाल, सुरकंडा, काणाताल, नागटिब्बा में करीब आधा फीट हिमपात हुआ। धनोल्टी मुख्य बाजार में भी काफी देर तक हल्की बर्फबारी होती रही। इस दौरान तापमान शून्य के करीब पहुंचने से कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी। मसूरी से लेकर धनोल्टी तक जगह-जगह पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। इसके अलावा मसूरी से चकराता के बीच स्थित ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में दिनभर रिमझिम बारिश से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी पहाड़ी जिलों में हिमपात का दौर जारी रह सकता है। साथ ही मैदानों में कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

उत्तराखंड में शुक्रवार की देर रात से ही देहरादून, हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में दिनभर रिमझिम बारिश का सिलसिला चल रहा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, हर्षिल, चौखंभा, धनोल्टी, नागटिब्बा, मसूरी, नैनीताल, मुनस्यारी समेत तमाम ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छा खासा हिमपात हो चुका है। मैदानों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना है। इस बीच ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 24 जनवरी को भी पर्वतीय क्षेत्र के साथ मैदानी इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। 25 जनवरी को भी पर्वतीय क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहेगा। 26 जनवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 27 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यलो अलर्ट जारी :  24 जनवरी तक उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। रविवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल जिले में इसी तरह का मौसम रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मधु चौहान के फेसबुक पोस्ट से राजनीतिक हलकों में हलचल
Next: जियो की 1000 शहरों में 5 जी के लॉन्च की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.