Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में लागू होगी नई शिक्षा नीति, ‘रोजगारपरक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा’
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में लागू होगी नई शिक्षा नीति, ‘रोजगारपरक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा’

RNS INDIA NEWS 09/04/2022
rns featured image new

देहरादून।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उत्तराखंड दौरे पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा देश में तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। इस नीति में देश के युवाओं को शिक्षा के साथ कमाई को कैसे बढ़ाया जाए? इस पर ध्यान दिया गया है। अब उत्तराखंड में युवाओं के स्किल डेवलपमेंट को बढ़ाने के लिए रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देकर प्रदेश को शिक्षा का हब बनाया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा उत्तराखंड पहले से ही रुड़की सहित अन्य जिलों में स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालय और बड़े स्कूलों के चलते शिक्षा का हब है। लेकिन अब नई राष्ट्रीय नीति के तहत यहां के युवाओं की शिक्षा और रोजगार के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश में नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए उत्तराखंड शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की मौजूदगी में विभागीय सचिव और अधिकारियों की एक बैठक ली।  बैठक में अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर अप्रैल और मई में नई शिक्षा नीति का खाका तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि जून माह में वह दोबारा उत्तराखंड आएंगे और उस समय रोजगारपरक शिक्षा के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में लागू किया जाएगा। प्रधान ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की नई परिभाषा के तहत आयु 3 से 23 तक उत्तराखंड में इस समय 40 लाख छात्र-छात्राएं हैं, जिनके विकास के लिए एक ढांचागत व्यवस्था तैयार की जा रही है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा जल्द ही सरकारी स्कूलों में नई राष्ट्रीय नीति के तहत प्ले ग्रुप भी शुरू किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस पर प्रधान ने कहा कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पहले ही यह पद्धति लागू है। यह पद्धति इसलिए शुरू की गई है, जिससे केंद्रीय विश्वविद्यालयों में समान शिक्षा पर जोर दिया जा सके। इसके लिए प्रदेश सरकार का अपना अधिकार है कि वह इस पद्धति को अपनी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में लागू करें या नहीं। इसके साथ ही प्रधान ने प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड में भाजपा को जिताकर इतिहास दोहराया है। वह प्रदेश के विकास में सहयोगी साबित होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलर्ट : मौसम विभाग की चेतावनी, उत्तराखंड में दो-तीन दिनों में तेजी से चढ़ेगा पारा
Next: नेता प्रतिपक्ष के चयन में देरी पर हरीश रावत ने कहा ये….

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.