Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा स्थगित
  • देहरादून

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा स्थगित

RNS INDIA NEWS 02/07/2021
default featured image

राज्य के सभी बॉर्डर होंगे सील, धार्मिक स्थानों में लागू होगी धारा 144

देहरादून। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने इस साल भी कांवड़ यात्रा रद्द कर दी है।  पिछले वर्ष की तर्ज पर इस साल भी कांवड़ मेला स्थगित होने की दशा में गंगा नगरी हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ सहित अन्य बड़े धार्मिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।  साथ ही राज्य से लगने वाले सभी बॉर्डर को सील किया जाएगा और भीड़भाड़ होने वाले स्थानों में धारा 144 लागू करने की तैयारी है। वहीं, पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि भले ही अभी शासन की तरफ से कोई लिखित आदेश नहीं आया है, लेकिन पिछले सप्ताह हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के शासन की तरफ से यह साफ कर दिया गया था कि कांवड़ मेला इस बार कोरोना महामारी के कारण स्थगित रहेगा।  ऐसे में लोगों को उत्तराखंड आने से कैसे रोका जाए इसके लिए तैयारियां चल रही हंै।
सुबोध उनियाल ने की पुष्टि: आज सुबह उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांवड़ मेला स्थगित किए जाने की पुष्टि की है।  हालांकि, इस संबंध में अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। बता दें, सावन के महीने में कांवडिय़ों का आवागमन हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री, नीलकंठ जैसे धार्मिक स्थानों पर होता है।  ऐसे में किसी तरह की कोई अराजकता का माहौल ना बने इसको देखते हुए उत्तराखंड पुलिस विभाग द्वारा अन्य राज्यों से भी कानून व्यवस्था पर सामंजस्य बनाया जा रहा है।  उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली व हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्य के विभागीय आलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की तैयारी कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए भेजा प्रस्ताव…..
Next: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा हुआ स्थानांतरित

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या
  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.