Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से भारी नुकसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन से भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 20/07/2021
WhatsApp Image 2021-07-20 at 8.04.56 PM

चम्पावत में मलबा गिरने से कार और कैंटर गहरे नाले में समाए, 6 लोग घायल
नैनीताल घूमने आए गुडग़ांव के दंपति की कार पर गिरा बोल्डर, हादसे में पति की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार चौथे दिन जारी बारिश-भूस्खलन ने भारी नुकसान पहुंचाया है। लोहाघाट के बाराकोट में जहां नदी के तेज उफान में एक महिला बह गई है। वहीं, चम्पावत में पहाड़ी से मलबा गिरने से एनएच पर खड़ी कार और कैंटर दस मीटर गहरे नाले में समा गए। हादसे में छह लोग घायल हो गए। नैनीताल में बजून के पास गुडग़ांव निवासी दंपति की कार पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया है। मंगलवार को प्रदेश में 347 सडक़ें बंद होने से पहाड़ से मैदान तक जनजीवन ठहर गया।
चम्पावत के कोतवाल शांति कुमार के अनुसार मंगलवार अपराह्न करीब पौने दो बजे बनलेख गांव में एकाएक करीब 30 मीटर ऊंची पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और पानी एनएच पर आ गया। मलबे की चपेट में आने से एनएच पर खड़ा कैंटर और कार करीब दस मीटर गहरे नाले में समा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के खीम सिंह (41) पुत्र देव सिंह, निवासी बैड़ा, गुरना पिथौरागढ़, प्रिया (37) पत्नी खीम सिंह, तनिशा (13), करन (11) और नायरा (2) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जबकि कैंटर चालक कृष्ण राम (42) पुत्र प्रह्लाद राम, निवासी च्यूरानी, बाराकोट, चम्पावत मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं, लोहाघाट के विकासखंड बाराकोट में मंगलवार शाम पड़ासोंसेरा की गीता देवी (35) पत्नी नारायण सिंह घास काटकर लौटते वक्त रुय्नी गाड़ पार करते समय तेज बहाव में बह गई। सूचना पर गांव वालों ने महिला की तलाश शुरू की पर उसका पता नहीं चल सका। नैनीताल में 21/530 हैरीटेज सिटी, एमजी रोड, गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी हनुमंत तलवार (56) और हेमा तलवार निजी कार से घूमने के लिए नैनीताल आ रहे थे। शाम करीब पांच बजे कालाढूंगी-नैनीताल रोड में बजून के पास पहाड़ से एक विशाल बोल्डर तलवार दंपति की कार के ऊपर आ गिरा। हादसे में हनुमंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मीना को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्तेदारों के साथ होटल में रुके पूर्व फौजी की मौत से सनसनी
Next: उत्तराखंड में वनीकरण हेतु बने नई नीति : उक्रांद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.