Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • 3 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर

3 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

RNS INDIA NEWS 28/10/2022
WhatsApp Image 2022-10-28 at 9.39.30 PM

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारी और हरिद्वार व चमोली के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। आईएएस आशीष कुमार चौहान पौड़ी और रीना जोशी पिथौरागढ़ की नई जिलाधिकारी होंगी। शुक्रवार देर शाम अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने जिलाधिकारियों में फेरबदल के यह आदेश किए। ये तबादले उस वक्त किए गए जब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गृह मंत्रियों के सूरजकुंड हरियाणा में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में हिस्सा लेने गए हैं। सूत्रों ने बताया कि उनकी मौखिक सहमति ले गई है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी रहे आशीष चौहान को पौड़ी के डीएम के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई, जबकि पौड़ी के निवर्तमान डीएम विजय कुमार जोगदंडे को बाध्य प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में पौड़ी के जिलाधिकारी जोगदंडे के बयानों को लेकर सरकार की किरकिरी भी हुई थी। वहीं बागेश्वर की डीएम रीना जोशी को पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिथौरागढ़ की मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल बागेश्वर की नई जिलाधिकारी होंगी। उधर, गृह विभाग ने हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह रावत और चमोली की पुलिस कप्तान श्वेता चौबे के स्थानांतरण के आदेश किए हैं। आईपीएस यशवंत रावत को भी बाध्य सूची में रखा गया है। वहीं, चमोली की एसपी रही चौबे को पौड़ी के एसएसपी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। चौबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बदरीनाथ दौरे के दौरान कुशल पुलिस प्रबंधन के रूप में यह इनाम दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेएसएसएससी मामले में नौ अभियुक्तों को जमानत में सरकार की भूमिका संदिग्ध : आप
Next: केदारनाथ गर्भगृह में फोटो खिंचाने पर घिरे बीकेटीसी अध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.