Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रॉपर्टी हथियाने को फर्जीवाड़े से नगर निगम से जारी कराया मृत्यु प्रमाण पत्र
  • देहरादून

प्रॉपर्टी हथियाने को फर्जीवाड़े से नगर निगम से जारी कराया मृत्यु प्रमाण पत्र

RNS INDIA NEWS 28/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रॉपर्टी हथियाने को एक महिला ने फर्जीवाड़े से बेटी बनकर एक व्यक्ति का नगर निगम से मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। उसने अपने साथियों संग मिलकर पीड़ित की प्रॉपर्टी अपने दर्ज कराकर कब्जाने की कोशिश की। इस बीच मृतक के असली वारिसों को पता लगा तो उन्होंने मामले को नगर निगम के सामने उठाया। नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना ने मामले को लेकर शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया। मामले को लेकर सोमनाथ शर्मा ने नगर निगम में शिकायत की। कहा कि उनके दादा का मृत्यु प्रमाण पत्र एक महिला ने फर्जीवाड़े से उनका बेटी बताकर करीब बीस साल पहले जारी करा लिया। उसके जरिए महिला ने अपने साथियों संग मृतक की संपत्ति को अपने नाम दर्ज कराते हुए कब्जे की कोशिश शुरू कर दी। पीड़ित को इसका पता लगा तो उन्होंने मामले को लेकर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी। तब उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़े से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया गया। मामले में नगर निगम को पार्टी बनाते हुए पीड़ित हाईकोर्ट तक गए। हाईकोर्ट ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया। इसके बाद नगर निगम ने उक्त मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया। इसके साथी ही एमएनए ने मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बता दें कि प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए नगर निगम में इस तरह मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकास ने रील और अनुराग ने एनिमेटेड वीडियो प्रतियोगिता जीती
Next: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर कुल 8 प्रत्याशी मैदान में

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.