Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखण्ड में 3 अगस्त तक भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड

मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखण्ड में 3 अगस्त तक भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून ने एक बार फिर प्रदेश में 3 अगस्त तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को राज्य के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर आदि जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है इसके अलावा 2 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं 3 अगस्त को नैनीताल और बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में जारी भारी बारिश से जन जीवन भी अस्त व्यस्त हुआ है। प्रदेश में भारी बारिश से 274 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं रविवार देर शाम हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बिंदुखत्ता के रावत नगर तृतीय निवासी शंकर दत्त पंत की पत्नी डॉली पंत (30) गोशाला में पशुओं को चारा डाल रही थी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से डॉली मूर्छित हो गई। आनन-फानन में लोगों ने डॉली को एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों को दी गई जड़ी बूटी कृषिकरण की जानकारी
Next: दूध, दही और मक्खन से की ग्वाल देवता की पूजा

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.