Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड को मिल सकती है पहली महिला मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड को मिल सकती है पहली महिला मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
default featured image

देहरादून।  वरिष्ठ आईएएस व अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव हो सकती हैं। मुख्य सचिव डा. एसएस संधु को केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिलने की झंडी मिल चुकी है। उत्तराखंड आईएएस काडर में हालांकि, राधा रतूड़ी सबसे वरिष्ठ नौकरशाह हैं, लेकिन मध्यप्रदेश काडर की रही राधा काडर परिवर्तन के चलते अपने 88 बैच में सबसे नीचे पायदान पर आ गई थी।
मौजूदा समय में वे अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के साथ ही गृह और सचिवालय प्रशासन की भी जिम्मेदारी देख रही हैं। आईएएस रतूड़ी ने अपनी सादगी से भी अलग पहचान बनाई है। उनका रिटायरमेंट मार्च, 24 में है। उत्तराखंड में इससे पहले भी कई सीनियर महिला आईएएस अफसर रही हैं, पर वे मुख्य सचिव की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाई।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी राधा रतूड़ी को ब्यूरोक्रेसी का टाप बास बनाने का सिग्नल दे चुके हैं। विदित है कि राधा रतूड़ी के पति अनिल रतूड़ी भी पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए थे। मौजूदा मुख्य सचिव डा. संधु भी 88 बैच के आईएएस हैं, उन्हें केंद्र में पीएमओ, रक्षा या फिर विदेश मंत्रालय में जिम्मेदारी मिल सकती है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी यह संकेत दिए हैं। हालांकि, संधु को अभी तक केंद्र की तरफ से विधिवत डेपुटेशन की हरी झंडी नहीं मिली है, लेकिन उन्हें भी प्रारंभिक सिग्नल मिल चुका है। मुख्यमंत्री धामी की पहल पर डा. संधु पहले कार्यकाल में केंद्र से वापस लौटे थे। तब वे केंद्र में एनएचआई के चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वे मानव संसाधन मंत्रालय में भी अपर सचिव रह चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव संधु ने केंद्र से संकेत मिलने के बाद कार्मिक विभाग से अपने ग्रेच्युटी, पेंशन व अन्य जरूरी दस्तावेज भी दुरस्त करा लिए हैं। उधर, संपर्क करने पर मुख्य सचिव डा. संधु ने हिन्दुस्तान को डेपुटेशन पर जाने के संकेत दिए हैं। कहा कि हालांकि इस प्रक्रिया में काफी वक्त लगता है। अभी केंद्र की तरफ से कोई पत्र नहीं आया है।

सीएस कांफ्रेंस में दिखा चुके हैं अपनी प्रतिभा
मुख्य सचिव संधु 15 जून से 17 जून तक धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) मुख्य सचिव कांफ्रेंस में शरीक हुए थे। देशभर के मुख्य सचिवों में से अकेले राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर उनका संबोधन था। इसमें वे अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवा चुके हैं। इस सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि वे पीएम मोदी के पंसदीदा अफसरों में भी हैं। केंद्र में यदि उन्हें पीएमओ, रक्षा, गृह, विदेश जैसे मंत्रालयों में सचिव की जिम्मेदारी मिलती है तो उन्हें दो साल का एक्सटेंशन भी मिल सकता है। संधु का रिटायरमेंट अगस्त, 23 में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 14 लाख के गहनों की चोरी का खुलासा, टैक्सी ड्राइवर निकला चोर; लोन चुकाने को की थी चोरी
Next: नसीहत: कम बजट में ज्यादा आउटपुट दें अधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.