Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है तो स्वदेशी अपनाना है : रेखा आर्य
  • देहरादून

उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है तो स्वदेशी अपनाना है : रेखा आर्य

RNS INDIA NEWS 10/12/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। स्मृति विकास संस्थान की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित महोत्सव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने छात्राओं और महिलाओं से स्वदेशी अपनाने की अपील की। कहा कि इससे हमारे छोटे उद्यमी बड़ी कंपनियां स्थापित कर सकेंगे। परेड ग्राउंड में सात दिवसीय स्वदेशी महोत्सव एवं उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन उद्यमिता महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि किसी देश की प्रगति को देखना हो तो, सही मायनों में वहां महिलाओं की स्थिति देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने से कहीं न कहीं हमको उस प्रोडक्ट को बनाने वाले अपनों की दुआएं भी मिलती है। यदि हम इसको बढ़ावा देंगे तभी हमारा राज्य विकसित बन पाएगा। ये हमारे छोटे छोटे भाव बड़े-बड़े काम कर देते है। जिससे हमारे छोटे-छोटे उद्यमी मल्टीनेशनल स्तर तक पहुंच पाएंगे। स्वदेशी का भाव हमारे भीतर की देश भक्ति को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमको मंडुआ, झंगोरा, कण्डाली, जैसे पहाड़ी भोजन को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेती किसानी करने वाली महिलाओं को फायदा होगा। संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा कि स्वदेशी की अलख गांव से लेकर शहरों तक जगानी है। जिस दिशा में हमारी सरकार बेहद ही कुशल कार्य कर भी रही है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और बोली भाषा को भी अपने आचरण में लाना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी इस स्वदेशी भावना से प्रेरित रहे। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वयं के प्रयासों से उद्यम करने वाली महिलाओं में पूनम शर्मा, सरिता बहुगुणा, निर्मला देवी, शिवानी थापा, नीता कांडपाल, कमला रावत और नलिनी गोसाईं को उत्कृष्ट महिला उद्यमी सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी के तीसरे दिन सौम्य, अंजू, जाह्नवी और मंजू ने हे नंदा देवी, हे गौरा… के साथ ही अलग-अलग गढ़वाली गानों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सुविधा स्टोर की फाउंडर अमिता गुप्ता, बाल कल्याण समिति देहरादून की अध्यक्ष नमिता ममगई, उमा संस्था की अध्यक्ष साधना शर्मा, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुरेंद्र सिंह, महोत्सव स्वागत समिति के महामंत्री सतेंद्र पुनेठा, प्रवीण पुरोहित आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 दिसम्बर से शुरू होगा मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण
Next: हाउस ऑफ हिमालय ब्रॉन्ड से बिकेगा दून का बासमती

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.